magbo system

Editor

सपा कार्यकर्ताओं का नगर निगम पर प्रदर्शन, समन यादव के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपा

सोनाली पटवा।आज सुबह 11 बजे समाजवादी पार्टी युवजन सभा के प्रदेश सचिव समन यादव के नेतृत्व में सिगरा स्थित नगर निगम कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया गया। सपा कार्यकर्ता शहर में सफाई और अन्य बुनियादी सेवाओं की खराब स्थिति के खिलाफ नारे लगाते हुए जुलूस की शक्ल में पेट्रोल पंप से निकलकर नगर निगम पहुंचे।

VK Finance

समन यादव ने कहा कि पूरे शहर की गलियों की हालत दयनीय हो गई है, सीवर की समस्याएं गंभीर हैं, और जनता की शिकायतों पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा। उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों पर निष्क्रियता का आरोप लगाते हुए कहा कि जहां भाजपा विधायक गलियों में झाड़ू लगा रहे हैं, वहीं नगर निगम के अधिकारी अपनी जिम्मेदारियों से पीछे हट रहे हैं। यादव ने चेतावनी दी कि अगर जल्द सुधार नहीं हुआ, तो समाजवादी पार्टी बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होगी।

प्रदर्शन के दौरान सपा कार्यकर्ताओं ने निम्नलिखित नारे लगाए:

  1. “भाजपा विधायक लगा रहे झाडू, स्ट्रीट लाईट नहीं हो रही चालू।”
  2. “नगर निगम के अधिकारी मस्त, गली का चौका पत्थर ध्वस्त।”

समाजवादी पार्टी ने नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपकर जल्द से जल्द समस्याओं के समाधान की मांग की।

खबर को शेयर करे

Leave a Comment