magbo system

Editor

अपर पुलिस आयुक्त द्वारा वाराणसी में अतिक्रमण अभियान और यातायात व्यवस्था का निरीक्षण

दिनांक 06.09.2024 को डॉ. एस् चन्नप्पा, अपर पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था), कमिश्नरेट वाराणसी, ने शहर में यातायात व्यवस्था के सुचारू संचालन हेतु एक व्यापक निरीक्षण अभियान चलाया। इस अभियान के तहत चौकाघाट चौराहा, मलदहिया, सिगरा, रथयात्रा चौराहा, गुरुबाग चौराहा, दुर्गाकुंड से रविदास गेट होते हुए मालवीय चौराहा तक का निरीक्षण किया गया।

VK Finance

निरीक्षण के दौरान डॉ. चन्नप्पा ने सड़कों पर हो रहे अतिक्रमण को हटाने के लिए अतिक्रमण अभियान चलाया और प्रमुख चौराहों पर यातायात व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने देखा कि यातायात का संचालन सही तरीके से हो रहा है या नहीं और यातायात जाम की समस्या को दूर करने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके साथ ही, उन्होंने ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों को भी यातायात व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए सख्ती से अपने कार्यों का पालन करने की हिदायत दी। इस अभियान का उद्देश्य शहर में यातायात को सुगम और सुरक्षित बनाना था।

खबर को शेयर करे

Leave a Comment