magbo system

Editor

तकनीकी खराबी के कारण वाराणसी से मुंबई जाने वाली अकाशा एयरलाइंस की उड़ान में देरी

वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर शुक्रवार सुबह वाराणसी से मुंबई जाने वाली अकाशा एयरलाइंस की उड़ान क्यूपी 1492 में तकनीकी खराबी के कारण लगभग 4 घंटे की देरी हो गई। विमान को सुबह 9:50 बजे मुंबई के लिए उड़ान भरनी थी, लेकिन रनवे पर जाने से पहले पायलट को विमान में तकनीकी समस्या की जानकारी मिली, जिसके बाद विमान को तुरंत रोक दिया गया और यात्रियों को उतार दिया गया।

VK Finance

एयरलाइंस के मैनेजर राजेश राय ने बताया कि विमान में तकनीकी खराबी के कारण उड़ान में देरी हुई है। अब यह विमान दोपहर 2 बजे मुंबई के लिए उड़ान भरेगा और शाम 4:25 बजे मुंबई एयरपोर्ट पहुंचेगा। इस देरी के चलते यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में विलंब का सामना करना पड़ेगा। यात्रियों को इस बारे में फोन मैसेज और ईमेल के जरिए सूचित किया गया है। हालांकि, कुछ यात्रियों ने इस देरी पर नाराजगी जाहिर की है।

खबर को शेयर करे

Leave a Comment