magbo system

Editor

प्रदेश मे गिरती कानून व्यवस्था, सपा ने किया विरोध प्रदर्शन

सोनभद्र जिले के राबर्ट्सगंज में आज आरटीएस चौक पर समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रदेश मे गिरती कानून व्यवस्था और फ़र्रूख़ाबाद में दो लड़कियों की मौत के मामले को लेकर विरोध मे प्रदर्शन किया। सपा कार्यकर्ताओ ने जिला सचिव प्रमोद यादव के नेतृत्व में हाथो में तख्ती लेकर सरकार के खिलाफ़ नारेबाज़ी करते हुए सरकार के कानून व्यवस्था को बेपटरी बताया।

VK Finance

समाजवादी पार्टी के जिला सचिव प्रमोद यादव ने कहा की महिला उत्पीड़न और हो रहे अन्याय अपराध पर मौन क्यों है भाजपा सरकार प्रमोद यादव ने कहा की सोनभद्र मे दुद्धी की लड़की का गैगं रेप, हाथरस की घटना, उन्नाव की घटना किसी से छिपा नहीं है और एक तरफ प्रदेश की भाजपा सरकार कानून व्यवस्था ठीक होने की बात करती है जबकि लगातार प्रदेश मे हत्या लूट बलात्कार अपराध बढ़ रहे है व्यापारी परेसान हैभाजपा सरकार मे महिलाएं परेसान है महिला उत्पीड़न बढ़ा है बहन बेटियों पर अत्याचार हो रहा है लेकिन सरकार बढ़ रहे अपराध को छिपा रहीं है जबकि असलियत य़ह है कि आम जनता मे निराशा ह प्रमोद यादव ( जिला सचिव समाजवादी पार्टी सोनभद्र )

रिपोर्ट- कुम्धज चौधरी ( राजू) ब्यूरो चीफ सोनभद्र

खबर को शेयर करे

Leave a Comment