magbo system

Editor

सावधान! नेशनल हाइवे के किनारे खड़े हैं यमराज, हाईवे पर खड़े ट्रक दे रहे जानलेवा हादसों को बुलावा

Breaking news, Breaking news today, Lucknow, Lucknow breaking news, Lucknow khabar, Lucknow news, Today news, Today's news, सावधान! नेशनल हाइवे के किनारे खड़े हैं यमराज

वाराणसी। अगर आप नेशनल हाईवे पर सफर कर रहे हैं तो मोहनसराय से लेकर कछवा रोड वाया राजातालाब, मिर्जामुराद तक संभल कर चलिए। हाईवे किनारे पेट्रोल टंकी, ढाबों सहित राजातालाब थाने पर खड़े ट्रक कभी भी (यमराज) काल बन सकते हैं। पिछले दिनों ऐसे कई लोगों की सड़क किनारे खड़े ट्रकों में भिड़ने से मौत हो चुकी है। आने वाले दिनों में कोहरे की धुंध और अंधेरा हाईवे पर बड़ा खूनी खेल सकती है।

VK Finance

राष्ट्रीय राजमार्ग तीव्र गति से चलने योग्य बनाने का लाभ तो सभी को मिल रहा है पर जान का जोखिम भी बढ़ गया है। सड़क किनारे चालक अपने वाहन अक्सर रात में बेतरतीब खड़ा कर देते हैं जो अक्सर दुर्घटनाओं का कारण बन रहे हैं। आए दिन हादसे हो रहे हैं जिनमें लोगों की जान भी बड़ी संख्या में जा रही है। पीछे से आने वाले तेज रफ्तार वाहन खड़े वाहन में टकरा जा रहे हैं। ऐसी कई घटनाएं हो चुकीं लेकिन लापरवाह वाहन चालकों पर आज तक लगाम नहीं लग सकी। नतीजा लोगों को जान देकर इसकी कीमत चुकानी पड़ रही है।

जिले में राजातालाब मिर्जामुराद थाने के बीच करीब दो दर्जन से अधिक पेट्रोल टंकी, ढाबों सहित राजातालाब व मिर्जामुराद थाना हैं। राजमार्ग 6 लेन चौड़ीकरण के कारण इनके सामने वाहनों के पार्किंग की जगह नाम मात्र की बची है। इसकी वजह से ट्रक राजमार्ग पर ही खड़े रहते हैं। इन ट्रकों के कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं। पिछले दिनों की कुछ एक घटनाओं का जिक्र करें तो बीते बृहस्पतिवार की रात को खजुरी के समीप राजमार्ग किनारे खड़े ट्रेलर से प्रयागराज जा रही ट्रेलर पीछे से टकरा गई। हादसे में चालक व खलासी दोनों की मौके पर ही मौत हो गई थी। अब इन दिनों कोहरा पड़ने वाला है, अगर ट्रकों को हाईवे किनारे से हटाने की व्यवस्था नहीं हुई तो आने वाले दिनों में भयानक अंजाम देखने को मिल सकता है।

सामाजिक कार्यकर्ता राजकुमार गुप्ता ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर सारे वाहनों पर रेडियम व फॉग लाइट, बड़े वाहनों पर भी रेडियम, हाईवे के किनारे व अन्य सड़कों के किनारे लगे पेड़ों पर साइनेजर लगवाने, हाईवे सहित अन्य सड़कों पर खड़ी ट्रकों को हटवाने, ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई करने, हाईवे स्ट्रीट लाइट शाम 6 बजे से लेकर सुबह 7 बजे तक जलाने, राजातालाब सहित अन्य थानों पर सर्विस लेन पर खड़े जब्त वाहन हटाने की मांग उच्चाधिकारियों से सोशल मीडिया पर पोस्ट कर की है।

खबर को शेयर करे

Leave a Comment