magbo system

Editor

BDO बद्री प्रसाद वर्मा ने 9 सचिवों पर की कार्रवाई, वेतन रोका और दी सख्त चेतावनी

वाराणसी के हरहुआ विकासखंड में मनरेगा के तहत कार्यों में लापरवाही को लेकर BDO बद्री प्रसाद वर्मा ने कठोर कदम उठाया है। शनिवार को उन्होंने नौ ग्राम पंचायत सचिवों का एक दिन का वेतन रोकने का आदेश जारी किया। बीडीओ ने आरोप लगाया कि मस्टररोल जारी करने के बावजूद मजदूरों की उपस्थिति को द्वितीय पाली में ठीक से दर्ज नहीं किया जा रहा था, जिससे श्रमिकों को काम नहीं मिल पा रहा।

VK Finance

बीडीओ वर्मा ने इस स्थिति को सचिवों की निष्क्रियता और कर्तव्यहीनता का परिणाम बताते हुए कहा कि सरकार की योजनाओं को लाभार्थियों तक पहुंचाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस तरह की शिथिलता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और भविष्य में भी इस प्रकार की कार्रवाई जारी रहेगी।

खबर को शेयर करे

Leave a Comment