मायावती के जन्मदिन पर “हर घर-एक केक”:

खबर को शेयर करे

आकाश आनंद के उत्तराधिकारी बनने के बाद पहली बार जारी हुई गाइडलाइन; कार्यकर्ता-समर्थक परिवार के साथ करेंगे आयोजन
~~~~~~
15 जनवरी को बसपा सुप्रीमो मायावती का जन्मदिन पार्टी के समर्थक घर में केक काटकर मनाएंगे। इसके लिए बसपा ने गाइडलाइन जारी की है। इसमें खास बात यह है कि पार्टी के नेता, समर्थक और कार्यकर्ता हर घर में एक केक काटकर बसपा सुप्रीमो का जन्मदिन मनाएंगे।
बसपा में पार्टी के उत्तराधिकारी आकाश आनंद के घोषित होने के बाद यह पहला फैसला है। सामान्य तौर पर कार्यकर्ता मायावती का जन्मदिन पार्टी कार्यालय और बसपा सरकार में बनाए गए सामाजिक परिवर्तन स्थलों पर जा कर मनाते रहे हैं।

हर घर में कटेगा केक, बताए जाएंगे बसपा सरकार की उपलब्धियां

मीडिया से बातचीत में बसपा के प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल ने बताया, ”बसपा प्रमुख का जन्मदिन कार्यकर्ता और समर्थक हर घर में मनाएंगे। अमूमन परिवार के जो मुखिया होते हैं, वह पार्टी कार्यालय या फिर सार्वजनिक स्थलों पर आकर बर्थडे मना लेते हैं।
मगर, उनके परिवार के सदस्यों को यह मौका नहीं मिलता है। इसलिए पार्टी की तरफ से यह गाइडलाइन जारी की गई है। 15 जनवरी को इस बार प्रत्येक कार्यकर्ता और समर्थक के घर में केक कटेगा और परिवार के साथ बहन जी का जन्मदिन मनाएगा। इसके अलावा बसपा की सरकारों में किए गए विकास कार्य के बारे में भी बताया जाएगा।”
उन्होंने कहा, “बहुजन मूवमेंट से जुड़े कार्यक्रम और बहुजन नेताओं के बारे में भी बहनजी के जन्मदिन पर घर-घर में जानकारी दी जाएगी। कार्यकर्ता हर घर में केक काटें और परिवार के सदस्यों खासकर यंगस्टर को बहन जी की उपलब्धियां बताएं।”

इसे भी पढ़े -  वाराणसी कमिश्नरेट