magbo system

Editor

आज जाएगी रेपिस्ट रामदुलार की विधायकी, दुद्धी से BJP विधायक को सुनाई जाएगी सजा

Breaking news, Breaking news today, Lucknow, Lucknow breaking news, Lucknow khabar, Lucknow news, Today news, Today's news, आज जाएगी रेपिस्ट रामदुलार की विधायकी

सोनभद्र की दुद्धी विधानसभा सीट से BJP विधायक रामदुलार गोंड को शुक्रवार को रेप केस में सजा सुनाई जाएगी। मंगलवार को MP/MLA कोर्ट ने मामले में उन्हें दोषी करार दिया था। कोर्ट ने सजा के लिए 15 दिसंबर की तारीख तय की थी। विधायक पर पॉक्सो, 376 और 201 के तहत केस दर्ज है।
इन धाराओं में कम से कम 7 साल और अधिकतम उम्रकैद की सजा दी जा सकती है। 12वीं पास रामदुलार गोंड की उम्र 49 साल है। अगर आज विधायक को दो साल से ज्यादा की सजा सुनाई जाती है, तो उनकी विधायकी चली जाएगी। म्योरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव से जुड़ा यह मामला 9 साल पुराना है।
यहां 4 नवंबर, 2014 को एक नाबालिग लड़की से रामदुलार गोंड ने रेप किया था। इस मामले में 9 साल में 300 से ज्यादा बार सुनवाई हुई। विधायक पर रेप का आरोप तब लगा, जब वह प्रधानपति थे। उस दौरान रामदुलार की गिरफ्तारी हुई, लेकिन वह जमानत पर बाहर आ गए। पहले मामला पॉक्सो कोर्ट में था। 2022 में विधायक बनने के बाद यह मामला MP/MLA कोर्ट में शिफ्ट हो गया।

VK Finance
खबर को शेयर करे

Leave a Comment