72 घंटे बाद होगा सक्रिय, पड़ेगी कड़ाके की ठंड
वाराणसी-
: पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी के बाद हुई धूप ने उत्तर प्रदेश में गलन पैदा कर दी है। पहाड़ों पर धूप से पिघल रही बर्फ से होकर चल रही हवाएं मैदानी क्षेत्रों में गलन पैदा कर रही है। उत्तर प्रदेश के वाराणसी मंडल में भी इसका असर देखने को मिल रहा है। वहीं IMD के अनुसार एक नया पश्चिमी विक्षोभ अगले 72 घंटे में मौसम को और बदल देगा।
उत्तर प्रदेश के वाराणसी मंडल में चल रही शीतलहर, पड़ रही कड़ाके की ठंड
: भारत मौसम विज्ञान विभाग ने पछले 24 घंटे से 48 घंटे का Yellow Alert जारी किया हुआ है। पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में एक साथ जारी हुई घने कोहरे की चेतावनी के बाद IMD ने अगले 72 घंटे में एक नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने का पूर्वानुमान लगाया है। ये पश्चिमी विक्षोभ हिमालय क्षेत्र में 16 तारीख को एक्टिव होगा। इससे मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। वहीं वाराणसी मंडल में IMD के अलर्ट के बाद रातें सर्द और दिन भर गलन का एहसास हो रहा है। आसमान में धूप निकली हुई है पर फिर भाई सर्द हवाएं ठंडक का एहसास करवा रही हैं। IMD की मानें तो दिन में अभी 5 दिन वाराणसी मंडल का मौसम शुष्क रहने का पूर्वानुमान है।
72 घंटे बाद सक्रिय होगा नया पश्चिमी विक्षोभ
IMD के ताजा फोरकास्ट के अनुसार अगले 72 घंटे यानी 16 दिसंबर से एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ के हिमालय क्षेत्र में एक्टिव होने के बाद प्रभावित करने का पूर्वानुमान है। यह पश्चिमी विक्षोभ उत्तर प्रदेश के कई मंडलों सहित वाराणसी मंडल को भी प्रभावित कर सकता है। इससे कड़ाके की ठंड और शीतलहर पड़ने का पूर्वानुमान IMD ने लगाया है।
