magbo system

Editor

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने संसद भवन की सुरक्षा में हुई चूक मामले में यूएपीए धारा के तहत मामला दर्ज किया है। इस मामले में कुल छह आरोपी हैं। पांच की पहचान हो चुकी है।

Breaking news, Breaking news today, Lucknow, Lucknow breaking news, Lucknow khabar, Lucknow news, Today's news, दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने संसद भवन की सुरक्षा में हुई चूक

चार को हिरासत में ले लिया गया है। बाकी दो की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने इसकी जानकारी दी है।

VK Finance

आपको बता दें कि लोकसभा की कार्यवाही के दौरान बुधवार को दर्शक दीर्घा से दो युवक अचानक सदन के पटल पर कूद गए और पीला धुआं स्प्रे किया। संसद पर आतंकी हमले की 22वीं बरसी वाले दिन नए संसद भवन में इस घटना से अफरातफरी मच गई। उधर, इसी दौरान संसद के बाहर भी महिला समेत दो लोगों ने धुआं फैलाकर हंगामा किया। चारों आरोपियों को पुलिस ने दबोच लिया है। लोकसभा में विपक्ष ने इस मामले पर गहरी चिंता जताई, जिस पर लोकसभा अध्यक्ष ने घटना की समीक्षा करने और कड़े सुरक्षा उपाय करने के निर्देश दिए हैं।

खबर को शेयर करे

Leave a Comment