magbo system

Editor

पिंक बूथों का बढ़ा ओहदा, बनेंगे महिला पुलिस चौकी, पुख्ता होगी आधी आबादी की सुरक्षा

Breaking news, Breaking news today, Today news, Today's news, Varanasi breaking news, Varanasi latest news, पिंक बूथों का बढ़ा ओहदा

वाराणसी। आधी आबादी की सुरक्षा की दिशा में सरकार ने अहम फैसला लिया है। इसके तहत पिंक बूथों का ओहदा अब बढ़ा दिया गया है। पिंक बूथ अब अब महिला पुलिस चौकी होंगे, जहां महिला दारोगा प्रभारी बनाई जाएंगी। शासन के नए निर्णय से वाराणसी में पुलिस चौकियों की संख्या में 30 का इजाफा हो जाएगा। इससे महिलाओं की सुरक्षा और पुख्ता होगी।

VK Finance

पुलिस आयुक्त मुथा अशोक जैन ने सिगरा में पिंक बूथ के उद्घाटन के दौरान कहा था कि यह व्यवस्था प्रत्येक थाना क्षेत्र में होगी। आधी आबादी की सुरक्षा को बड़ा कदम उठाते हुए पिंक बूथ का कद बढ़ा दिया है। पिंक बूथ अब महिला पुलिस चौकी होगी, जहां महिला दारोगा प्रभारी बनाई जाएंगी। शासन के नए निर्णय से वाराणसी में पुलिस चौकियों की संख्या में 30 का इजाफा हो जाएगा।

महिला पुलिस चौकी स्थापित करने के नियम
थाना, पुलिस चौकी या स्थाई पिकेट में किसी एक के 50 मीटर के दायरे में महिला पुलिस चौकी की स्थापना होगी। इसका कार्यक्षेत्र कम से कम तीन महिला सिपाहियों की बीट क्षेत्र होगी। छह महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी। एक महिला हेड कांस्टेबल और दो महिला सिपाहियों की ड्यूटी शिफ्टवार लगाई जाएगी। सूचनाओं के लिए वायरलेस सेट की व्यवस्था के अलावा चौकी प्रभारी को (सर्किल यूनिट नंबर) जारी किया जाएगा।

निर्धारित मापदंड के अनुरूप ही किया जा सकेगा लाउड स्पीकर व डीेजे का उपयोग
इस तरह होगी ड्यूटी

-प्रात: सात बजे से दोपहर तीन बजे तक प्रथम शिफ्ट

-दोपहर तीन बजे से रात 11 बजे तक द्वितीय शिफ्ट

-आवंटित सीयूजी नंबर का होगा प्रचार-प्रसार

-आगंतुकों के लिए बैठने और पेयजल की होगी व्यवस्था

-एसीपी सप्ताह में दो बार व्यवस्थाओं की करेंगे जांच

-थाना प्रभारी कर्मियों की प्रतिदिन ब्रीफिंग करेंगे

-उपकरणों को अप-टू-डेट रखने की जिम्मेदारी थानेदारों की होगी।

हेल्पलाइन नंबर का अंकन जरूरी

-112 यूपी आपातकालीन सेवा

-1090 वूमेन पावर लाइन

-1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन

-181 महिला हेल्पलाइन

खबर को शेयर करे

Leave a Comment