magbo system

Editor

महेशपुर-चाँदपुर में लो वाेल्टेज के कारण ग्रामीणों को परेशानी

वाराणसी।बिजली विभाग के सुधार के अभाव में चाँदपुर के महेशपुर में 80 से अधिक घरों में कम वोल्टेज के चलते ग्रामीण परेशानी का सामना कर रहे हैं। गर्मी के चलते बिजली के उपयोग की मात्रा बढ़ गई है। ऐसे में दिनभर बिजली का लोड बढ़ते ही वॉल्टेज की समस्या होने लगती है।क्षेत्रीय लोगों ने बताया कि महेशपुर हिन्द कान्वेंट रोड हो या फिर चाँदपुर अथवा शिवदासपुर क्षेत्र पिछले एक साल से वोल्टेज की भारी समस्या से जूझना पड़ रहा हैं। एक ओर जहां भारी गर्मी से लोगों का हाल बेहाल है। वहीं दूसरी ओर लो वोल्टेज के कारण कूलर पंखे शो पीस मात्र बनकर रह गए हैं।गर्मियों के दिनों में बिजली की खपत बढ़ने के साथ ही वोल्टेज की समस्या और बढ़ गई है। दिनभर बिजली का लोड बढ़ते ही घर में लगे पंखे, कूलर, फ्रिज सहित अन्य बिजली के उपकरण काम करना बंद कर देते हैं। इससे स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।कम वोल्टेज के चलते बिजली रहने के बाद भी पानी के लिए मोटरें नहीं चल पा रही है और पंखे भी गर्मी से राहत नहीं दे पा रहे हैं।उन्हें मोबाइल तक चार्ज करने में दिक्कत हो रही है।इससे उपभोक्ताओं में बिजली विभाग के प्रति नाराजगी बढ़ती जा रही है।महेशपुर में कुछ जगहों पर अब भी एक फेस लाइट की जर्जर लाइट होने के कारण तारों में चिंगारी भी निकलती रहती है।
लोगों ने बताया कि मोहल्ले में 80 से अधिक घरों में वोल्टेज की समस्या के चलते अधिक पावर के ट्रांसफार्मर व तीन फेस लाइट की मांग पिछले लंबे समय से की जा रही है, लेकिन आज तक यह मांग पूरी नहीं हो पाई है। जिससे लोगों को लो वोल्टेज की समस्या से जूझना पड़ रहा है।आज भी यहां जर्जर तार ही झूलते रहते हैं।

VK Finance
खबर को शेयर करे

Leave a Comment