UP की बड़ी खबरें:

खबर को शेयर करे

5 IAS अधिकारियों का ट्रांसफर, पुलकित खरे को किया गया प्रतीक्षारत, सुनील कुमार सिंह बने ग्रेटर नोएडा के ACEO
~~

यूपी में मंगलवार को 5 IAS अफसरों को ट्रांसफर किया गया है। योगी सरकार की ओर से लगातार IAS अधिकारियों परफॉर्मेंस रिव्यू चल रहा है। इस क्रम में कई अधिकारियों को पहले ही चेतावनी दी गई थी। जनसमस्याओं से लेकर सरकारी योजनाओं को लागू करने में प्रभाव के आधार पर प्रशासनिक अधिकारियों को बदले जाने के कयास लग रहे थे।
वहीं, कुछ अधिकारियों को प्रदर्शन के आधार पर तैनाती मिली। ग्रेटर नोएडा के ACEO रहे पुलकित खरे तो प्रतीक्षारत किया गया। सुनील कुमार को विशेष सचिव आवास से हटाकर अब ग्रेटर नोएडा के ACEO बना दिया गया।
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट जालौन अभिषेक कुमार को CDO हापुड़ बना दिया गया। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट कानपुर अजय कुमार गौतम को CDO इटावा बनाया गया। वहीं, सुखलाल भारती का तबादला निरस्त किया गया है। वो अब भी विशेष सचिव APC बने रहेंगे।

इसे भी पढ़े -  भदोही में दर्दनाक हादसा: दुकान में घुसी दो कारें, बीटेक छात्र की मौत