magbo system

Editor

गाजियाबाद में 2 एनकाउंटर, 3 बदमाशों को मारी गोली; NCR में लूटपाट करते थे

गाजियाबाद में शनिवार रात पुलिस और बदमाशों के बीच 2 एनकाउंटर हुए। इसमें तीन बदमाश गोली लगने से घायल हो गए। बदमाशों के खिलाफ आसपास के थानों में लूट-चोरी के दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं। इसमें दो बदमाश ऐसे हैं, जो कानपुर छोड़कर दिल्ली में रहते थे। NCR में लूटपाट की घटनाएं करते थे।

VK Finance

दो महिलाओं से चेन लूटी थी

ACP स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया, गाजियाबाद के वसुंधरा इलाके में 17 जुलाई को एक महिला से बाइक सवार दो बदमाशों ने चेन लूट ली थी। इस मामले में थाना इंदिरापुरम पर मुकदमा दर्ज किया गया और बदमाशों की तलाश शुरू की गई। इसी दिन बाइक सवार दो बदमाशों ने अभयखंड में भी एक बुजुर्ग महिला से कुंडल और चेन लूट ली।

शनिवार देर रात पुलिस टीम कनावनी पुलिया वसुंधरा चौकी के पीछे चेकिंग कर रही थी। तभी दो अभियुक्त स्पलेंडर बाइक पर आते दिखाये दिये। पुलिस टीम इन्हें रुकने का इशारा किया तो मुड़कर कनावनी पुल से कांवड़ मार्ग पर फायरिंग करके भागने लगे। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोलियां चलाईं। इसमें दोनों बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गए। घायल बदमाशों की पहचान अतिरिषि उर्फ अप्पू और मनोज चतुर्वेदी निवासी कानपुर के रूप में हुई। दोनों ने लूट की दोनों घटनाएं कुबूली हैं। आरोपियों से 10 हजार रुपए, एक कुंडल, दो तमंचे, कारतूस बरामद हुए हैं।
ACP ने बताया कि दोनों आरोपी कानपुर से दिल्ली आकर रह रहे थे और NCR में लूटपाट की घटनाएं करते थे। इनके खिलाफ कानपुर व उन्नाव में हत्या, लूट के प्रयास में एक दर्जन मुकदमे दर्ज हैं।

खबर को शेयर करे

Leave a Comment