magbo system

Editor

जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में आतंकियों ने एक बड़ा हमला

जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में आतंकियों ने एक बड़ा हमला किया, जिसमें सेना के एक अधिकारी समेत 4 जवान शहीद हो गए। यह हमला धारी गोटे उरारबागी क्षेत्र में चल रहे सर्च ऑपरेशन के दौरान हुआ। राष्ट्रीय राइफल्स और जम्मू-कश्मीर पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से इस ऑपरेशन को अंजाम दिया जा रहा था।

VK Finance

सर्च ऑपरेशन के दौरान आतंकियों ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी, जिससे जवानों को संभलने का मौका नहीं मिला। इस फायरिंग में एक जवान घायल भी हुआ, जिसका इलाज जारी है।

इस हमले के बाद सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेर लिया और आतंकियों की तलाश में व्यापक सर्च ऑपरेशन जारी रखा। इस घटना ने एक बार फिर से क्षेत्र में सुरक्षा स्थिति पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं और सुरक्षा बलों की सतर्कता बढ़ा दी है।

खबर को शेयर करे

Leave a Comment