magbo system

Editor

चंदौली: पुलिस कर्मियों पर हमला, दो घायल

न्यूज़ डेस्क-सोनाली पटवा. जनपद चंदौली के बबुरी थानाक्षेत्र के गोरारी गांव में पुलिस कर्मियों पर जानलेवा हमला हुआ, जिसमें दो पुलिस कर्मी घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इस घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। एएसपी विनय कुमार ने अस्पताल पहुंचकर घायलों की जानकारी ली और आवश्यक निर्देश दिए।

VK Finance

घटना की जानकारी के अनुसार, शनिवार रात को गोरारी गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो महिलाओं पर धारदार हथियार से हमला हुआ था। बबुरी पुलिस ने इस मामले में 6 लोगों को आरोपी बनाया था और विवेचना जारी थी। इसी सिलसिले में पुलिस कर्मी वांछितों की गिरफ्तारी के लिए गोरारी गांव पहुंचे थे। पुलिस कर्मियों पर जानलेवा हमला किया गया, जिससे दो पुलिस कर्मी घायल हो गए।

एएसपी विनय कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार को उपनिरीक्षक मो0 असलम शाह, घटना स्थल का नक्शा नजरी और अन्य कार्यवाही के लिए गोरारी पहुंचे थे। वहीं अभियुक्त यशवंत चौहान और उनके 4-5 परिवारिक सदस्य पुलिस टीम से विवाद करने लगे। पुलिस टीम ने समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस हमले में एक पुलिसकर्मी के पैर में फ्रैक्चर हो गया और तीन सामान्य रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हमले में अभियुक्त यशवंत चौहान को भी मारपीट के दौरान चोटें आईं, जिनका भी प्राथमिक उपचार किया गया है। पुलिस ने अन्य आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

खबर को शेयर करे

Leave a Comment