magbo system

Editor

बिजली करंट लगने से छात्रा की हुई मौत

न्यूज़ डेस्क-सोनाली पटवा. चंदौली के सकलडीहा कोतवाली के कस्बे में बीए की छात्रा निक्की (21) की बिजली करंट लगने से मौत हो गई। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया और उन्होंने पुलिस को सूचना दिए बिना रविवार सुबह बलुआ घाट पर दाह संस्कार कर दिया।

VK Finance

सकलडीहा कस्बे में लगभग पिछले चार दिनों से बिजली की समस्या बनी हुई थी। बीती रात बिजली आने पर निक्की, जो छत पर सो रही थी, पंखा चालू करने के लिए प्लग को बोर्ड में लगा रही थी। इसी दौरान प्लग में करंट आने से वह अचेत होकर गिर पड़ी। परिजन उसे आनन-फानन में निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इस घटना से निक्की के माता-पिता, जानकी देवी और शंकर प्रजापति, तथा भाई-बहन का रो-रोकर बुरा हाल है। कोतवाल संजय कुमार सिंह ने बताया कि परिजनों ने पुलिस को इस घटना की कोई जानकारी नहीं दी है।

खबर को शेयर करे

Leave a Comment