प्लेन की लैंडिंग में टायर में लगी आग

खबर को शेयर करे

नई दिल्ली: पाकिस्तान के पेशावर हवाईअड्डे पर उतरते समय सऊदी एयरलाइंस की फ्लाइट SV792 में आग लग गई। लैंडिंग गियर में समस्या के कारण टायर में आग लग गई। घटना के बावजूद कोई हताहत नहीं हुआ। फ्लाइट में 276 यात्री और 21 चालक दल के सदस्य सवार थे।

जानकारी के मुताबिक, टायर फटने की सूचना मिलने के बाद यात्रियों में अफरातफरी मच गई। सभी यात्रियों को इमरजेंसी दरवाजे से सुरक्षित बाहर निकाला गया। नागरिक उड्डयन प्राधिकरण और अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया।

घटना की जांच जारी है। अधिकारियों का कहना है कि सभी यात्रियों और चालक दल के सदस्यों को सुरक्षित निकाल लिया गया है और किसी को गंभीर चोट नहीं आई है। फ्लाइट SV792 की इस दुर्घटना के कारण पेशावर हवाईअड्डे पर थोड़ी देर के लिए उड़ानों को रोका गया था, लेकिन अब स्थिति सामान्य हो गई है।

इसे भी पढ़े -  थाना रायपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, युवती के साथ दुष्कर्म कारित करने वाले पांच नफर अभियुक्तगण को 24 घण्टे के अन्दर किया गया गिरफ्तार
Shiv murti
Shiv murti