magbo system

Editor

रथयात्रा मेले को बनाया प्लास्टिक फ्री जोन

            

मेले में पहले दिन 15 किलो प्लास्टिक थैले को किया जप्त, छब्बीस सौ रूपया जुर्माना वसूला गया

वाराणसी में चल रहे रथयात्रा मेले को नगर निगम, वाराणसी द्वारा प्लास्टिक फ्री जोन किया गया है, उसी क्रम में नगर आयुक्त श्री अक्षत वर्मा के निर्देश पर प्रर्वतन दल के प्रभारी कर्नल संदीप शर्मा के नेतृत्व में प्रर्वतन दल के द्वारा मेला क्षेत्र में प्लास्टिक के विरूद्ध सघन अभियान चलाया गया।

VK Finance

अभियान के अन्तर्गत मेले में सभी दुकानदारों, वेंडरों से प्रतिबंधित प्लास्टिक का इस्तेमाल न करने हेतु जागरूक किया गया। मेला क्षेत्र में प्रर्वतन दल के द्वारा प्रतिबन्धित प्लास्टिक का उपयोग करते पच्चीस किलो प्लास्टिक का थैला जप्त किया गया तथा रु0 26 सौ का जुर्माना वसूला गया। नगर निगम के द्वारा प्लास्टिक थैले का प्रयोग न करने तथा नागरिकों को जागरूक करने हेतु 650 कपड़ों के थैले को वितरित किया गया। नगर आयुक्त श्री अक्षत वर्मा ने बताया कि रथयात्रा मेला आरम्भ-04 के अन्तर्गत प्लास्टिक फ्री जोन के रूप में संचालित किया जा रहा है। नगर निगम, वाराणसी द्वारा पूरे मेला अवधि में कर्मचारियों एवं प्रर्वतन दल की तैनाती की गयी है, जिनके द्वारा प्रतिबन्धित प्लास्टिक के उपयोग करने वाले लोगों के विरूद्ध कार्यवाही एवं जुर्माना वसूले जाने की कार्यवाही की जायेगी। नगर निगम द्वारा सम्पूर्ण मेला क्षेत्र में प्रतिबघित प्लास्टिक का प्रयोग न करने हेतु कई स्थानों पर होर्डिंग, बैनर, पम्पलेट के माध्यम से प्रचार-प्रसार किया जा रहा है, तथा पब्लिक एड्रेस सिस्टम से नियमित जागरूक किया जा रहा है ।

खबर को शेयर करे

Leave a Comment