magbo system

Editor

बलिया में युवक की हत्या

बलिया जिले के बैरिया इलाके के श्रीपतिपुर (धतूरी टोला) गांव में कमलेश बिंद (34) की हत्या लाठी-डंडों से पीट-पीटकर कर दी गई। घटना गुरुवार रात की है जब कमलेश अपने चचेरे भाई के तिलक समारोह के बाद खेत में सोने गए थे। शुक्रवार सुबह खेत में शौच के लिए गए लोगों ने उन्हें मृत अवस्था में पाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बलिया भेज दिया है।

VK Finance

कमलेश दुबई में नौकरी करते थे और पिता की मृत्यु के बाद से भारत लौटे थे। हाल ही में वह गुजरात से लौटे थे। उनकी पत्नी और तीन छोटे बच्चों के साथ परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।

खबर को शेयर करे

Leave a Comment