magbo system

Editor

बरेका महाप्रबंधक अभय बाकरे ने पर्यावरण के प्रति समर्पित भाव से किया नए पहल का शुरुआत

जून माह में सेवानिवृत हुए अधिकारी एवं कर्मचारियों ने पौधारोपण किया

VK Finance

पर्यावरण संरक्षण हेतु पौधारोपण अभियान

आज बरेका महाप्रबंधक अभय बाकरे ने नई पहल करते हुए पर्यावरण के प्रति समर्पित भाव से जून माह में सेवा निवृत्त हुए अधिकारी एवं कर्मचारियों के साथ बरेका परिसर में पौधारोपण किया। इस अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण एवं हरित आवरण को बढ़ावा देना था।

श्री अभय बाकरे ने कहा कि वृक्षारोपण न केवल पर्यावरण के लिए लाभदायक है, बल्कि यह हमारे जीवन को भी समृद्ध बनाता है। उन्होंने इस अवसर पर सभी उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों को पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर जून माह में सेवा निवृत्त हुए अधिकारी एवं कर्मचारी गण उपस्थित रहे और उन्होंने भी पौधारोपण में भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से
प्रमुख मुख्य सामग्री प्रबंधक श्री रजनीश गुप्ता, प्रमुख मुख्य यांत्रिक इंजीनियर श्री सुब्रत नाथ, प्रमुख मुख्य इंजीनियर श्री विनोद कुमार शुक्ला, प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी श्री जनार्दन सिंह, प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त श्री रणवीर सिंह चौहान, मुख्य सतर्कता अधिकारी श्री अंकुर चंद्रा, उप महाप्रबंधक सह सचिव श्री अनुज कटियार एवं कर्मचारी परिषद सदस्य उपस्थित रहे।
इस कार्यक्रम का आयोजन कार्मिक,सिविल एवं जन सम्पर्क विभाग के सहयोग से किया गया और इसमें बरेका परिसर के विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया।

राजेश कुमार
जन संपर्क अधिकारी

खबर को शेयर करे

Leave a Comment