magbo system

Editor

वाराणसी: बजरडीहा दक्षिणी वार्ड नंबर 27 में सीवर समस्या से लोग हुए हलकान

वाराणसी के बजरडीहा दक्षिणी वार्ड नंबर 27 धरारा बरकात नगर सहिद बाबा खानकाह में महिनों से सिवर का गंदा पानी जमा है। इस समस्या के कारण यहाँ की गलियों से आना-जाना बेहद कठिन हो गया है। स्थानीय लोगों ने कई बार इस समस्या की जानकारी क्षेत्रीय पार्षद को दी है, लेकिन स्थानीय लोगो का आरोप है कि पार्षद ने उनकी शिकायत को अनसुना कर दिया और कहा कि लोग खुद कंप्लेन दर्ज कराकर अपनी समस्या का समाधान करवाएं।

VK Finance

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मानसून के पहले सभी जगहों से सिवर की सफाई और व्यवस्था को दुरुस्त करने का आदेश दिया था ताकि बारिश के दौरान कहीं भी पानी जमा न हो और किसी भी प्रकार की सिवर जाम की समस्या न हो। इसके बावजूद धरारा बरकात नगर सहिद बाबा खानकाह क्षेत्र में महिनों से सिवर जाम की समस्या बनी हुई है।

आप इस तस्वीर में देख सकते हैं कि किस कदर गंदगी जमा है और कितने दिनों से इस गली में आना-जाना बंद है। इस गली से लगभग 100 मीटर की दूरी पर बाजार जाने का रास्ता है, लेकिन लोगों को बाजार जाने के लिए अब आधा किलोमीटर घूमकर जाना पड़ता है। स्थानीय निवासी रिजवान फैजी का कहना है कि इस गंदगी की वजह से लोग बीमार पड़ रहे हैं और स्कूल एवं मदरसों में पढ़ने वाले बच्चों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

खालिक अशरफ, अबु हुरैरा, इस्तियाक अहमद, और परवेज अहमद जैसे स्थानीय निवासियों ने अपने बयान में कहा है कि गंदगी और सिवर जाम की समस्या के कारण लोग गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का सामना कर रहे हैं। इस गली में स्थित सिवर जाम की समस्या ने स्थानीय निवासियों की जिंदगी को मुश्किल बना दिया है।

इस गंभीर समस्या का समाधान जल्द से जल्द होना चाहिए ताकि स्थानीय निवासियों को राहत मिल सके और बच्चों को स्वस्थ और सुरक्षित वातावरण मिल सके। प्रशासन को इस मामले में तुरंत हस्तक्षेप करना चाहिए और मानसून के पहले सिवर की सफाई और व्यवस्था को दुरुस्त करना चाहिए, ताकि भविष्य में ऐसी समस्याओं का सामना न करना पड़े।

खबर को शेयर करे

Leave a Comment