RS Shivmurti

घरेलू महिला हिंसा के खिलाफ मशाल जुलूस निकाला गया

खबर को शेयर करे
RS Shivmurti

मिर्जामुराद लोक समिति व आशा ट्रस्ट संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को राजपुर गांव में सैकड़ों लोगों ने महिला उत्पीड़न, लैंगिक भेदभाव, घरेलू महिला हिंसा के खिलाफ मशाल जुलूस निकाल कर विरोध किया। मशाल जुलूस गांव के विभिन्न बस्तियों से होते हुए अम्बेडकर पार्क तक गयी।
जुलूस में शामिल सैकड़ों महिलाएं, लड़कियां और युवाओं ने घरेलु महिला हिंसा बन्द करो भ्रूण हत्या पर रोक लगाओ, बाल विवाह बंद करो, तिलक दहेज़ छोडो जाती पाती तोड़ो, भीख नही अधिकर चाहिए जीने का सम्मान नाका चाहिए, औरत भी जिन्दा इंसान नही भोग की वह सामान, यौन हिंसा पर रोक लगाओ आदि नारे लगाये और महिला हिंसा कन्या भ्रूण हत्या, दहेज, गैरबराबरी, लड़कियों के यौन उत्पीड़न को जड़ से मिटाने का संकल्प लिया। इस दौरान नुक्कड़ सभा व पर्चा बाँटकर करके लोगों को महिला हिंसा के खिलाफ जागरूक किया गया।
लोक समिति संयोजक नन्दलाल मास्टर ने कहा कि महिला हिंसा विरोधी पखवाडा 25 नवंबर से चलाया जा रहा है। कार्यक्रम के अंतिम दिन 16 दिसम्बर को निर्भया दिवस पर लोक समिति नागेपुर से राजा तालाब तहसील तक साईकिल रैली का आयोजन किया गया है जहाँ राष्ट्रपति को सम्बोधित 5 सूत्रीय मांगपत्र उपजिलाधिकारी को सौपा जायेगा।
कार्यक्रम में ग्रामप्रधान अभिमन्यु, सिराज, अनीता, सोनी, आशा, सरोज, रामबचन, शिवकुमार, रामकुमार, उषा, अर्चना , अनीता, उर्मिला,संजू,राधा, रामधीरज भाई,गोलू,अरविंद,मनीष,आदि लोग शामिल रहे। कार्यक्रम का नेतृत्व आशा राय ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता रामबचन एवं संचालन सोनी ने किया।

RS Shivmurti
इसे भी पढ़े -  उत्तर प्रदेश के आम महोत्सव का शुभारंभ
Jamuna college
Aditya