
शनिवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे, गुरग्राम से तुंगनाथ-चोपता की यात्रा कर रहे 26 लोगों को ले जा रहा एक टेम्पो ट्रैवलर रुद्रप्रयाग मुख्यालय के पास रैंतोली में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। वाहन लगभग 200 मीटर गहरी खाई में गिर गया, जिसके कारण 10 लोगों की मौके पर ही मृत्यु हो गई। 14 लोगों को बचाकर जिला अस्पताल रुद्रप्रयाग पहुंचाया गया, जहां एक व्यक्ति को मृत घोषित किया गया और एक अन्य की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। गंभीर रूप से घायल 7 लोगों को एयरलिफ्ट कर एम्स ऋषिकेश ले जाया गया, जहां दो और लोगों की मृत्यु हो गई। कुल मिलाकर, इस दुर्घटना में 14 लोगों की मृत्यु की पुष्टि हुई है, जिनमें से तीन की पहचान अब तक नहीं हो सकी है।
घटना की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी सौरभ गहरवार, पुलिस अधीक्षक विशाखा अशोक भदाणे, मुख्य विकास अधिकारी जीएस खाती, और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। एसडीआरएफ, डीडीआरएफ, पुलिस, जल पुलिस, होमगार्ड और स्थानीय लोगों ने मिलकर बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को खाई से निकालकर सड़क मार्ग तक लाया गया और एम्बुलेंस की सहायता से अस्पताल भेजा गया। गंभीर घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद हेलीकॉप्टर से ऋषिकेश एम्स भेजा गया। जिलाधिकारी लगातार घायलों के उपचार और देखभाल में सक्रिय रहे।
जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग में इलाज के लिए भर्ती लोगों का विवरण:
- वदना शर्मा, 30, ब्लॉक-ए, नोएडा, यूपी
- महिमा त्रिपाठी, 23, उत्तर प्रदेश
- शुभम सिंह, 27, सेक्टर-51, नोएडा, यूपी
- नमिता शर्मा, 30, यूपी
- लक्ष्य अग्रवाल, 22, मथुरा, यूपी
- अमित, पुत्र मनोहर सिंह, 27, मध्य प्रदेश
- शंशाक बिष्ट, पुत्र नरेन्द्र बिष्ट, हल्द्वानी, यूपी
एयरलिफ्ट किए गए मरीजों का विवरण:
- धर्मेंद्र कुमार उर्फ सैम, पुत्र मोहन राम, 23, दिल्ली कैंट
- सौनिक, 24, सोनीपत, हरियाणा
- आदित्य, 25, मथुरा, उत्तर प्रदेश
- छवि, झांसी, उत्तर प्रदेश
- अभिषेक
- देव, 24, दिल्ली, उत्तर प्रदेश (उपचार के दौरान मृत)
मृतकों की सूची:
- स्मृति शर्मा, 28, पुत्री राजेश कुमार, डी-01 मुर्धवा हाइटेक कॉलोनी, रेनुकूट, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश
- मोहनी पांडे, 27, पुत्री महेश प्रसाद पांडे, जगपुर, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश
- करण सिंह (वाहन चालक)
- निकिता भट्ट, खटीमा, उत्तराखंड
- गुरुकीरत सिंह
- आकांक्षा, झांसी, उत्तर प्रदेश
- स्मृति त्रिपाठी, उत्तर प्रदेश
- अंजली श्रीवास्तव
- निकेत सुनील शर्मा
- बृजेश बिष्ट, उत्तराखंड
नोट: जिला अस्पताल रुद्रप्रयाग में दो मृतकों की शिनाख्त नहीं हो पाई है।