magbo system

Editor

बागपत में स्ट्रीट डॉग को पटककर किया अधमरा

बागपत में एक युवक ने स्ट्रीट डॉग को पटक-पटक कर अधमरा कर दिया। इसका वीडियो भी सामने आया है। इसमें युवक कुत्ते के दोनों पैर पकड़कर उल्टा लटकाकर सड़क पर पटकता नजर आ रहा है। आरोपी ने कुत्ते को 10-12 बार जमीन पर पटका।
इस दौरान आसपास के कई कुत्ते उस पर भौंकते रहे, लेकिन युवक नहीं रुका। वो स्ट्रॉट डॉग को तब तक पटकता रहा, जब तक उसकी हडि्डयां नहीं टूट गईं। इसके बाद वो उसे मरा समझकर वहां से भाग गया। मोहल्ले के लोगों ने मामले की शिकायत पुलिस से की। वारदात बड़ौत कोतवाली क्षेत्र के पट्‌टी चौधरान मोहल्ले की है।

VK Finance
खबर को शेयर करे

Leave a Comment