magbo system

Editor

सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष ने की आत्महत्या

घर पर खुद को मारी गोली.. कार्यकर्ता हैरान

VK Finance

मुरादाबाद। मुरादाबाद में सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष डीपी यादव ने घर पर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। इससे उनके परिजनों में कोहराम मच गया। उनके अचानक उठाए गए इस कदम से सभी कार्यकर्ता हैरान हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंच कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। अधिकारियों के अनुसार कारणों का पता लगाया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि वह अपने मकान के दूसरे मंजिल पर सोए थे। जब सुबह वह नहीं उठे तो मामला सामने आया। फोरेंसिक टीम साक्ष्य जुटा रही है। मुरादाबाद से सांसद डॉ. एसटी हसन का टिकट कटने के बाद सपा में चल रही खींचतान के बीच मतदान से कुछ दिन पहले जिलाध्यक्ष डीपी यादव को पद से हटा दिया गया था। उनकी जगह पूर्व जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह यादव को जिलाध्यक्ष बनाया गया था। उस समय सपा प्रत्याशी से दूरी बनाना डीपी यादव को पद से हटाने की वजह बताई गई।

खबर को शेयर करे

Leave a Comment