महाराष्ट्र के सांगली में नहर में कार गिरी, एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत
महाराष्ट्र के सांगली शहर में मंगलवार देर रात टाकारी नहर में एक कार गिर गई। हादसे में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक शख्स घायल है, जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने बताया कि मरने वाले सभी लोग तासगांव के रहने वाले थे।