magbo system

Editor

आजमगढ़ में अखिलेश की रैली में हंगामा

समर्थक बैरिकेडिंग तोड़कर अंदर आ रहे थे; पुलिस ने खदेड़ा

VK Finance

आजमगढ़ में अखिलेश यादव की रैली में मंगलवार को फिर समर्थक बेकाबू हो गए। वह बैरिकेडिंग तोड़कर मंच के करीब तक पहुंच गए। पुलिस ने लाठीचार्ज करके समर्थकों को वहां से हटाया।
इसके बाद भी समर्थक काबू में नहीं आए। रैली में कुर्सियां टूट गईं। बाद में अखिलेश ने मंच संभाला। उन्होंने समर्थकों से शांत रहने की अपील की। इसके बाद समर्थक शांत हुए। फिर अखिलेश ने रैली को संबोधित किया।
इससे पहले सोमवार को अखिलेश यादव की संतकबीरनगर की रैली में भी भगदड़ जैसे हालात बन गए थे। रैली में कुर्सियां टूटी थीं। इसके पहले रविवार को अखिलेश और राहुल की प्रयागराज की फूलपुर रैली में भी हंगामा हो गया था। नाराज अखिलेश और राहुल बिना रैली को संबोधित किए ही लौट गए।
सा.

खबर को शेयर करे

Leave a Comment