बरेका का आपदा प्रबंधन
में अभिनव प्रयास

वाराणसी। बरेका नागरिक सुरक्षा संगठन द्वारा 15 व 16 मई 2025 को दो दिवसीय विशेष प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया गया, जिसमें वाराणसी जिले के विभिन्न विद्यालयों से आए 91 शिक्षकों को मास्टर ट्रेनर के रूप में प्रशिक्षित किया गया।
इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य विद्यालय स्तर पर आपदा प्रबंधन को सुदृढ़ करना और छात्र-छात्राओं को आपातकालीन स्थितियों में जागरूक एवं तैयार बनाना था।
कार्यक्रम का संचालन बरेका नागरिक सुरक्षा नियंत्रक एवं उप महाप्रबंधक अनुज कटियार के निर्देशन में हुआ।
इस दौरान प्रशिक्षुओं को नागरिक सुरक्षा का इतिहास, सीपीआर, प्राथमिक उपचार, मॉडल रूम भ्रमण और अग्निशमन सेवाओं की व्यावहारिक जानकारी दी गई।
वरिष्ठ नागरिक सुरक्षा निरीक्षक एस. एन. मिश्रा, सुनील कुमार, उमेश श्रीवास्तव और विद्यासागर पाण्डेय सहित अन्य विशेषज्ञों ने भी प्रशिक्षण में मार्गदर्शन प्रदान किया।
अब ये 91 मास्टर ट्रेनर अपने विद्यालयों में विद्यार्थियों को आपदा के पूर्व व दौरान आवश्यक सतर्कता और कार्रवाई के बारे में जागरूक करेंगे।
बरेका का यह प्रयास विद्यालयों को आपदा प्रबंधन के प्रति सक्षम बनाने की दिशा में एक सराहनीय कदम है।
उक्त जानकारी राजेश कुमार
जन संपर्क अधिकारी, बरेका द्वारा दी गई है