magbo system

Editor

जल जीवन मिशन के तहत टंकी में लगे हजारो के इनवर्टर के 24 बैटरी गायब

वाराणसी जिले के चौबेपुर क्षेत्र के गिरधरपुर मे जल जीवन मिशन के तहत स्थापित पानी की टंकी मे लगे बैटरी को अज्ञात चोरों ने बीती रात चुरा लिया।इस इन्वर्टर बैटरी की कीमत हजारो रुपये में बताई जा रही है, जो ग्रामीणों को स्वच्छ जल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए लगाए गए थे। पंप ऑपरेटर विजय कुमार पुत्र ओमप्रकाश निवासी गिरधरपुर रोजाना की भांति सुबह 6:30 बजे जब पम्प चालू करने के लिए टंकी पर आया तब उसे रूम का ताला खुला मिला जिसमें 24 पहले से लगी 24 नग बैटरी गायब थी। पंप ऑपरेटर के तहरीर पर चौबेपुर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

VK Finance
खबर को शेयर करे

Leave a Comment