magbo system

Editor

सिद्धार्थनगर में शादी के जश्न में उड़े 20 लाख रुपये, वीडियो वायरल

उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जनपद के देवलहवा गांव में शादी के मौके पर बारात में जमकर नोटों की बारिश हुई। यह वाकया अफजाल और अरमान नामक दो भाइयों की शादी का बताया जा रहा है। इस शादी समारोह का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

VK Finance

वीडियो में देखा जा सकता है कि दूल्हे के परिवार के लोग छत पर चढ़कर सौ, दो सौ, और पाँच सौ रुपये के नोटों की गड्डियां हवा में उड़ा रहे हैं। ऐसा प्रतीत हो रहा है जैसे नोटों को कागज की तरह लुटाया जा रहा है। अनुमान लगाया जा रहा है कि कुल मिलाकर करीब 20 लाख रुपये इस जश्न में उड़ाए गए।

गांव और आसपास के लोग इस असाधारण जश्न को लेकर चर्चा में हैं। जहां एक ओर इसे धन-वैभव का प्रदर्शन माना जा रहा है, वहीं दूसरी ओर कई लोग इसे अनावश्यक फिजूलखर्ची करार दे रहे हैं। वायरल वीडियो ने पुलिस और प्रशासन का भी ध्यान आकर्षित किया है, और इस पर जांच की मांग उठ रही है।

खबर को शेयर करे

Leave a Comment