magbo system

Editor

साध्वी प्राची बोलीं- 2024 में फिर बनेगी मोदी सरकार, अबकी बार सीटें चार सौ के पार

Breaking news, Breaking news today, Lucknow, Lucknow breaking news, Lucknow khabar, Lucknow news, Today news, Today's news, साध्वी प्राची बोलीं- 2024 में फिर बनेगी मोदी सरकार

साध्वी प्राची ने कहा कि 2024 में भी नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार भारी बहुमत से बनेगी। साध्वी प्राची शुक्रवार को पीलीभीत के बीसलपुर पहुंचीं। उन्होंने विश्व हिंदू महासंघ के स्थानीय कार्यालय पर आयोजित प्रेसवार्ता में कहा कि देश-प्रदेश में जो विकास किसी सरकार ने नहीं करवाए, वह भाजपा सरकार ने कराए हैं। आगामी वर्ष 2024 के संसदीय चुनाव में भाजपा को चार सौ से ऊपर सीटें मिलेंगी। भाजपा की सरकार बहुमत से बनेगी। नरेंद्र मोदी ही प्रधानमंत्री बनेंगे।
उन्होंने कहा कि भाजपा ने हिंदुओं का पूरा सम्मान किया है। इससे पहले की सरकारों ने हिंदुओं को कोई तवज्जो नहीं दी थी, तभी उन्हें सत्ता से बाहर रहने का खामियाजा भुगतना पड़ा। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों हुए चुनाव में तीन प्रदेशों में भाजपा को प्रचंड बहुमत मिलने से स्पष्ट है कि देश की जनता भाजपा के साथ है और आगे भी भाजपा के साथ ही रहेगी। प्रेसवार्ता के दौरान विश्व हिंदू महासंघ के मंडल प्रभारी मनीष सिंह, प्रदेश मीडिया प्रभारी संजय शर्मा आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

VK Finance
खबर को शेयर करे

Leave a Comment