magbo system

समधी ने अपने ही सगे समधी को गोली से उड़ाया

ग्रेटर नोएडा

बिसरख थाना क्षेत्र के एक मैरिज लॉन में चल रहे शादी समारोह के अंदर गोलीबारी

शादी समारोह में शिरकत करने आये अशोक यादव नामक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या

अशोक यादव की हत्या उसके सगे समधी शेखर ने की

अशोक अपने दोस्त विनोद यादव की बिटिया के शादी समारोह में शामिल होने आया था, उसी समारोह में उसका सगा समधी शेखर भी आया था

शेखर की लड़की की शादी अशोक के पुत्र के साथ कुछ वर्ष पूर्व हुई थी, हाल ही में दोनों परिवारों में कुछ विवाद चल रहा था

कल रात शादी में अशोक और शेखर में कुछ कहासुनी हुई उसके बाद शेखर ने अशोक पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी, गोली चलते ही शादी समारोह में भगदड़ मच गई और लोग जिधर जगह मिली भाग निकले, अशोक की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस मैरज लॉन के सीसीटीवी फुटेज की जाँच के साथ ही आरोपी शेखर की तलाश में जुटी है।

खबर को शेयर करे