magbo system

Editor

विद्यापीठ का दीक्षांत आज, काशी आएंगी राष्ट्रपति मुर्मू, कड़ी सुरक्षा के बीच रूट डायवर्जन जारी

.varanasi, Breaking news, Breaking news today, Today news, Today's news, Varanasi breaking news, Varanasi khabar, Varanasi latest news, Varanasi news, विद्यापीठ का दीक्षांत आज

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के मेधावियों को मेडल देने वाराणसी आएंगी। दीक्षांत समारोह में शामिल होने के बाद वे सर्किट हाउस जाएंगी। करीब साढ़े चार घंटे के प्रवास के दौरान वह एक घंटे सर्किट हाउस में भी बिताएंगी।

VK Finance

रूट डायवर्जन जारी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के सोमवार को शहर आगमन के मद्देनजर कमिश्नरेट की ट्रैफिक पुलिस की ओर से रूट डायवर्जन की व्यवस्था की गई है। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में दीक्षांत समारोह के दौरान इंग्लिशिया लाइन तिराहा से मलदहिया चौराहा तक किसी भी प्रकार के वाहनों का आवागमन पूर्णतया प्रतिबंधित रहेगा। एडीसीपी ट्रैफिक राजेश कुमार पांडेय ने आमजन से अपील की है कि डायवर्जन प्लान का पालन कर यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में सहयोग करें।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सोमवार की सुबह करीब 11 बजे बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगी और यहां से सीधे महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ जाएंगी। यहां दीक्षांत समारोह में 16 मेधावियों को अपने हाथों मेडल देंगी। करीब 55 मिनट तक समारोह में शामिल होने के बाद वे सर्किट हाउस आएंगी।
यहां विश्राम और भोजन के बाद बाबतपुर एयरपोर्ट से दिल्ली रवाना हो जाएंगी। राष्ट्रपति के आगमन से पहले प्रशासन और पुलिस के अधिकारी तैयारियों को पुख्ता करने में जुटे रहे। उनके रूट और आयोजन स्थल की पुख्ता सुरक्षा की गई है।

खबर को शेयर करे

Leave a Comment