वाराणसी में पांच दिवसीय गंगा महोत्सव शुरू:

खबर को शेयर करे

गीत-संगीत से गूंजे राजेंद्र प्रसाद घाट और राजघाट, मंत्री-विधायक और मेयर ने किया शुभारंभ
~~~~
वाराणसी में गुरुवार से पांच दिवसीय गंगा महोत्सव की शुरुआत हुई। देव दीपावली (त्रिपुरोत्सव) को प्रदेश सरकार की ओर से राजकीय मेला घोषित किए जाने के बाद पहली बार पांच दिवसीय गंगा महोत्सव मनाया जा रहा है। जो कि 5 दिन तक(27 नवंबर) तक चलेगा। इस दौरान राजघाट और राजेंद्र प्रसाद घाट पर गीत-संगीत की महफिल सजेगी, सुरों से घाट गूंजेंगे।
ये कार्यक्रम पर्यटन और संस्कृति विभाग की ओर से आयोजित किया जा रहा है। जनप्रतिनिधियों ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
देवताओं के उत्सव देव दीपावली को यूपी सरकार ने नई पहचान देने से दीपों की रोशनी बढ़ गई है। 23 नवंबर को शाम 5.30 बजे गंगा महोत्सव का आगाज राजघाट पर होगा। इसमें कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर और राज्य मंत्री रविंद्र जायसवाल और दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे। इस घाट के पर मंच 23 से 27 नवम्बर तक रोजाना सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रम में विभिन्न कलाकारों द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी।

उधर, डॉ राजेन्द्र प्रसाद घाट पर गंगा महोत्सव का शुभारंभ महापौर अशोक तिवारी एवं पूर्व मंत्री एवं विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी करेंगे। काशी सांसद सांस्कृतिक महोत्सव के विजेता प्रतिभागी डॉ. राजेंद्र प्रसाद घाट पर आयोजित गंगा महोत्सव के सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रम में अपनी प्रस्तुतियां देंगे। यह कार्यक्रम प्रतिदिन शाम 5.30 बजे से लेकर रात 10 बजे तक चलेगा।
गंगा महोत्सव में राजघाट पर देव दीपावली आयोजन में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के आना संभावित है। 27 नवंबर को राजघाट पर शास्त्रीय गायक मनाली बोस प्रस्तुति देंगी, उसके साथ सुरभि सिंह शास्त्रीय नृत्य प्रस्तुत करेंगी।

इसे भी पढ़े -  चंदौली:एसपी ने जागेश्वर मंदिर के सुरक्षा व्यवस्था का किया निरीक्षण