पुलिस मुठभेड़ में 02 शातिर अपराधी (लुटेरे) घायल/गिरफ्तार

खबर को शेयर करे

पुलिस मुठभेड़ में 02 शातिर अपराधी (लुटेरे) घायल/गिरफ्तार, कब्जे से 02 अवैध तमंचा 315 बोर, 06 खोखा/जिंदा/ मिस कारतूस, एक चोरी की मोटरसाईकिल (अपाची) व लगभग 1.50 लाख रुपये कीमती लूट के जेवरात बरामद –
पुलिस अधीक्षक मऊ श्री अविनाश पाण्डेय के निर्देशन में अपराध/अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में एसओजी/स्वाट/सर्विलांस एवं थाना सरायलखंसी पुलिस टीम को उस समय अहम सफलता हाथ लगी जब आज दिनांक 12.12.2023 को देखभाल क्षेत्र व चेकिंग के दौरान जरिये मुखबिर की सूचना पर थाना सरायलखंसी क्षेत्रार्न्तगत वन देवी के पास से प्रातः करीब 05ः45 बजे पुलिस मुठभेड़ में 02 शातिर अपराधियों पंकज कुमार पुत्र स्वर्गीय ओमप्रकाश निवासी लहुरापुर थाना मरदह जनपद गाजीपुर व साहुल कुमार पुत्र राजकुमार निवासी मजीठ दुर्जनपुर थाना मेहनगर जनपद आजमगढ़ को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 02 अवैध तमंचा 315 बोर, 03 खोखा कारतूस, 02 जिंदा कारतूस, 01 मिस कारतूस, एक चोरी की मोटरसाईकिल अपाची व लगभग 1.50 लाख रुपये कीमती लूट के जेवरात बरामद किया गया। जवाबी फायरिंग के दौरान उक्त साहुल कुमार के दाहिने व पंकज के बांये पैर में गोली लगी है जिनका इलाज कराया जा रहा है।

गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण-
1. पंकज कुमार पुत्र स्वर्गीय ओमप्रकाश निवासी लहुरापुर थाना मरदह जनपद गाजीपुर।
2. साहुल कुमार पुत्र राजकुमार निवासी मजीठ दुर्जनपुर थाना मेहनगर जनपद आजमगढ़।

बरामदगी-
1. 02 अवैध तमंचा 315 बोर।
2. 03 खोखा कारतूस, 02 जिंदा कारतूस, 01 मिस कारतूस।
3. एक चोरी की मोटरसाईकिल अपाची। (कनेक्ट थाना सरायलखंसी)
4. लगभग 1.50 लाख रुपये कीमती लूट के जेवरात।

इसे भी पढ़े -  लोहता पुलिस ने चलाया वाहन चेकिंग अभियान

अपराधिक इतिहास अभियुक्त पंकज कुमार-

  1. मु0अ0सं0 101/21 धारा 392,411 भादवि थाना रानीपुर मऊ।
  2. मु0अ0सं0 102/21 धारा 392,411 भादवि थाना रानीपुर मऊ।
  3. मु0अ0सं0 106/21 धारा 307,41,411 भादवि थाना रानीपुर मऊ।
  4. मु0अ0सं0 108/21 धारा 3/25 आयुद्ध अधि0 थाना रानीपुर मऊ।
  5. मु0अ0सं0 186/21 धारा 3(1) गैंगस्टर एक्ट थाना रानीपुर मऊ।
  6. मु0अ0सं0 141/21 धारा 379,411 भादवि थाना करीमुद्दीनपुर गाजीपुर।
  7. मु0अ0सं0 135/21 धारा 379,411 भादवि थाना भुड़कुड़ा गाजीपुर।
  8. मु0अ0सं0 301/21 धारा 392,411 भादवि थाना सरायलखंसी मऊ।
  9. मु0अ0सं0 390/23 धारा 379 भादवि थाना सरायलखंसी मऊ।
  10. मु0अ0सं0 392/23 धारा 392 भादवि थाना सरायलखंसी मऊ।
  11. मु0अ0सं0 221/23 धारा 392 भादवि थाना कोतवाली मऊ। अपराधिक इतिहास अभियुक्त साहुल कुमार-
  12. मु0अ0सं0 101/21 धारा 392,411 भादवि थाना रानीपुर मऊ।
  13. मु0अ0सं0 102/21 धारा 392,411 भादवि थाना रानीपुर मऊ।
  14. मु0अ0सं0 106/21 धारा 307,41,411 भादवि थाना रानीपुर मऊ।
  15. मु0अ0सं0 108/21 धारा 3/25 आयुद्ध अधि0 थाना रानीपुर मऊ।
  16. मु0अ0सं0 186/21 धारा 3(1) गैंगस्टर एक्ट थाना रानीपुर मऊ।
  17. मु0अ0सं0 141/21 धारा 379,411 भादवि थाना करीमुद्दीनपुर गाजीपुर।
  18. मु0अ0सं0 135/21 धारा 379,411 भादवि थाना भुड़कुड़ा गाजीपुर।
  19. मु0अ0सं0 301/21 धारा 392,411 भादवि थाना सरायलखंसी मऊ।
  20. मु0अ0सं0 390/23 धारा 379 भादवि थाना सरायलखंसी मऊ।
  21. मु0अ0सं0 392/23 धारा 392 भादवि थाना सरायलखंसी मऊ।
  22. मु0अ0सं0 221/23 धारा 392 भादवि थाना कोतवाली मऊ।
    गिरफ्तार/बरामदकर्ता पुलिस टीम-
    निरीक्षक श्री धर्मेन्द्र कुमार सिंह प्रभारी स्वाट टीम मय हमराहियान।

उपनिरीक्षक श्री अमित मिश्रा प्रभारी एसओजी टीम मय हमराहियान।

निरीक्षक श्री संजय त्रिपाठी प्रभारी निरीक्षक थाना सरायलखंसी मय हमराहियान।

हे0का0 विवेक सिंह, आरक्षी बृजेश मौर्या, अश्वनी गौड़ सर्विलांस टीम।

पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा उक्त पुलिस टीम को उत्साहवर्धन हेतु 25 हजार रुपये के नगद पुरस्कार से पुरस्कृत करने की घोषणा की गई है।