magbo system

Editor

पुलिस कांस्टेबल पौने 2 करोड़ का सोना लूटने में गिरफ्तार:आरोपी अबोहर सिटी थाने में तैनात, गुजरात के शख्स से संगरूर में लूटा गया था सोना

Breaking news, Breaking news today, Lucknow, Lucknow breaking news, Lucknow khabar, Lucknow news, Today news, Today's news, पुलिस कांस्टेबल पौने 2 करोड़ का सोना लूटने में गिरफ्तार:

गुजरात की कंपनी के एक कर्मचारी से पंजाब में पौने दो करोड़ रुपए का सोना लूटने के केस में एक पुलिस कांस्टेबल को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी कांस्टेबल का नाम आशीष कुमार है और वह फाजिल्का जिले के अबोहर सिटी थाने में तैनात है। सोना लूटने की यह घटना संगरूर रेलवे स्टेशन पर हुई थी और इसमें कुल 4 लोग शामिल थे। इनमें से दो लोगों ने पुलिस की वर्दी पहन रखी थी।

VK Finance

बठिंडा पुलिस लूटा गया सोना सोमवार को ही बरामद कर चुकी है। वारदात में कांस्टेबल आशीष के साथ शामिल बाकी आरोपी अभी तक पुलिस के हाथ नहीं आए हैं।

बठिंडा पुलिस को दी गई शिकायत में साहिल नाम के युवक ने बताया कि वह श्रीब्राइट मजिस्टिक कंपनी में काम करता है। इस कंपनी का ऑफिस गुजरात के सूरत शहर में है। ये कंपनी ऑर्डर पर सोना बनाकर सप्लाई करती है। उनकी कंपनी का राजू राम नामक कर्मचारी 3 किलो 760 ग्राम सोने के जेवर लेकर ट्रेन में दिल्ली से बठिंडा आ रहा था। सोने के यह जेवर एक बैग में थे। ट्रेन जब संगरूर रेलवे स्टेशन पर पहुंची तो वहां 4 अज्ञात लोग राजू राम से बैग छीन कर फरार हो गए।

राजू राम के मुताबिक, अंधेरे का फायदा उठाकर उससे बैग छीनने वाले चार युवकों में से दो ने पुलिस की वर्दी पहन रखी थी। शिकायत मिलते ही बठिंडा के सिविल लाइन थाने में चार अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। इसके बाद पुलिस ने अपने नेटवर्क की मदद से बदमाशों का पता लगाते हुए उन्हें बठिंडा के बीपी वाला चौक पर घेर लिया। इस दौरान पुलिसवालों के साथ हुई हाथापाई में बदमाश अंधेरे में बैग फेंककर फरार हो गए।

बाकी आरोपी जल्द पकड़े जाएंगे

पुलिस ने बैग चेक किया तो सोना मिल गया। इसके बाद 24 घंटे के अंदर पुलिस ने बदमाशों की पहचान करते हुए उनमें शामिल आशीष कुमार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी आशीष कुमार पंजाब पुलिस का कांस्टेबल निकला जिसकी पोस्टिंग अबोहर सिटी थाने में है।

बठिंडा सिविल लाइन थाने के एसएचओ यादविंदर सिंह ने बताया कि एक आरोपी पकड़ा जा चुका है। उसके बाकी साथी जल्द ही गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।

खबर को शेयर करे

Leave a Comment