
थाना जफराबाद पुलिस टीम ने वांछित कार चालक को किया गिरफ्तार-
डा0 अजय पाल शर्मा, पुलिस अधीक्षक जौनपुर द्वारा अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों तथा वाँछित/वारण्टी अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में थाना जफराबाद पुलिस टीम द्वारा कस्बा जफराबाद में हुई सड़क दुर्घटना के सम्बन्ध में पंजीकृत मु0अ0सं0-227/ 23 धारा-304, 308, 427 भादवि के वांछित कार चालक देवेश कुमार यादव पुत्र ओंकारनाथ यादव निवासी पिंडरा थाना जफराबाद जौनपुर को गिरफ्तार कर नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
1.देवेश कुमार यादव पुत्र ओंकारनाथ यादव निवासी पिंडरा थाना जफराबाद जौनपुर।
अभियोग का विवरण-
1.मु0अ0सं0-227/ 23 धारा-304, 308, 427 भादवि थाना जफराबाद जौनपुर।
गिरफ्तारी टीम का विवरण-
1.उ0नि0 ईश्वरचंद्र त्रिपाठी, थाना जफराबाद जौनपुर।
2.हे0कां0 जितेंद्र कुमार यादव, हे0कां0 दीपक कुमार सिंह, हे0कां0 सुमित कुमार सिंह थाना जफराबाद जौनपुर।