magbo system

Editor

टोल प्लाजा के खिलाफ धरना दे रहे किसानों का प्रतिनिधि मंडल पहुचा डीएम से मिलने

Breaking news, Breaking news today, Today news, Today's news, Varanasi breaking news, Varanasi latest news, टोल प्लाजा के खिलाफ धरना दे रहे किसानों का प्रतिनिधि मंडल पहुचा

मिर्जापुर।भारतीय किसान यूनियन का एक प्रतिनिधिमंडल वीरेंद्र सिंह जिला महासचिव के नेतृत्व में जिला मुख्यालय पर जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन जी से वार्ता कर ज्ञापन प्रेषित किया और बताया कि भारतीय किसान यूनियन हमेशा किसानों की समस्याओं की बात करता रहता है ,विगत 23 दिन से बनस्थली महाविद्यालय अहरौरा के पास वाराणसी शक्ति नगर मार्ग SH5A के किनारे किसान धरना पर बैठे हुए हैं और उनकी बातों को अनसुना किया जा रहा है, जबकि पूर्व में 26अक्टूबर2023 से किसान जब धरना पर बैठे तो 5 नवंबर को अपर जिलाधिकारी वित्त के आश्वासन पर किसानों ने 25नवंबर तक के लिए धरना को स्थगित कर दिए, समस्या का समाधान न होने पर पुनः 26 नवंबर से किसान धरने पर बैठे हुए हैं, महोदया प्रमुखता से संज्ञान लेकर समस्या का समाधान करवाने का कष्ट करें, समस्याएं निम्नवत है

VK Finance
  1. यूपी स्टेट हाईवे अथॉरिटी के नियमों के अनुसार 50 किलोमीटर दूर पर ही टोल प्लाजा स्थापित किया जा सकता है पहले से ही वाराणसी शक्ति नगर मार्ग SH5Aपर फतेहपुर टोल प्लाजा स्थापित है महज 16 किलोमीटर दूर पर ही टोल स्थापित किया जा चुका है जो नियम के विरुद्ध हैं क्योंकि सड़क निर्माण के समय डीपीआर में वनस्थली महाविद्यालय अहरौरा के पास कोई टोल प्लाजा का जिक्र नहीं था, इस टोल को हटाया जाए।
  2. फत्तेपुर टोल प्लाजा पर एक माह की रिचार्ज की व्यवस्था हैं, माह के प्रथम तारीख से 30तारीख का रिचार्च करने का प्राविधान कर दिया गया हैं। अगर कोई व्यक्ति 25 या 28 तारीख को रिचार्ज कराता है तो उनको माह का शेष 5 व 2 दिन ही दिया जाता है ।जो कि सरासर गलत है,जबकि 30 दिन प्रयोग करने के बाद ही रिचार्ज की वैधता समाप्त होनी चाहिए या जिस तारीख को रिचार्ज हो उसी तारीख को अगले माह में समाप्त होना चाहिए।
  3. एक बार टोल शुल्क देने के बाद 12 घंटा तक यात्री वापस आता है तो वही रसीद नियमतः वैधता की श्रेणी में आती है लेकिन टोल प्लाजा पर घण्टे भर बाद ही वापस आने पर पुनः शुल्क लिया जाता है ,जो सरासर गलत है।
  4. जनपद में जल जीवन मिशन के लिए जनपद के सभी बांधों से पानी लिया जा रहा है सोन लिफ्ट परियोजना को चलाकर डोंगिया जलाशय और अहरौरा जलाशय को भरा जाए, चुनार डगमगपुर के बीच में गंगा नदी पर पंप कैनाल लगाकर जरगो जलाशय को भरा जाए।
    5.जनपद के किसानों को शासनादेश के मुताबिक 18 घण्टे बिजली दिया जाए।
  5. जनपद को सुखाग्रस्त घोषित किया जाय सभी प्रकार की देय वसूली स्थगित किया जाए। व 2022के खरीफ के फसलबीमा का लाभ दिलाया जाए।
  6. घरवाह विद्युत उप केंद्र पर 10 MBA का ट्रांसफॉर्मर हम आ गया है ,जर्जर तार को भी बदला जाए। प्रदेश महासचिव प्रहलाद सिंह, वीरेंद्र सिंह जिला महासचिव, जिला उपाध्यक्ष इं बीडी सिंह, सुखनंदन दुबे ,तहसील अध्यक्ष बृजराज सिंह राजू, श्यामलाल मौर्य ,शारदा प्रसाद मिश्रा ,राम सिंगर सिंह व अन्य लोग साथ में उपस्थित रहे।
खबर को शेयर करे

Leave a Comment