magbo system

Editor

जिलाधिकारी ने आरओबी का किया औचक निरीक्षण

वाराणसी।जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने कज्जाकपुरा रेलवे उपरगामी सेतु का औचक निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की भौतिक प्रगति की जानकारी ली और संबंधित कार्यदायी संस्था व अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन सेतु के निर्माण कार्यों को परखा।राज्य सेतु निगम के परियोजना प्रबंधक ने नक्शे के माध्यम से परियोजना के निर्माण कार्यों की जानकारी दी और बताया कि 99.50% कार्य पूर्ण हो चुका है।स्टील गर्डर से संबंधित कुछ कार्य प्रगति पर है।जिलाधिकारी ने कहा कि लोगों के सुचारू आवागमन के लिए अंडर पास के कंक्रीट के कार्यों,सहित सफाई के अन्य कार्यों व स्टील गर्डर संबंधी कार्यों को एक सप्ताह में पूरा करा लिया जाए।कहा कि जो भी प्रोजेक्ट के कार्य बाकी हैं,उन्हें शीघ्र पूरा करा लिया जाए।उन्होंने एक दिसम्बर से सेतु पर आवागमन शुरू कराने के निर्देश दिए।इसके अलावा जिलाधिकारी ने जल शोधन संयंत्र बरईपुर,सारनाथ का भी निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।उन्होंने जल शोधन के क्रिया-कलापों को भी देखा।इस दौरान पीएम सेतु निगम,जीएम जल कल सहित अन्य उपस्थित रहे।

VK Finance
खबर को शेयर करे

Leave a Comment