magbo system

Editor

चौथी क्लास के बच्चे के पूरे शरीर पर तीन छात्रों ने कम्पास से गोदा, 108 बार किया वार

Breaking news, Breaking news today, Lucknow, Lucknow breaking news, Lucknow khabar, Lucknow news, Today news, Today's news, चौथी क्लास के बच्चे के पूरे शरीर पर तीन छात्रों ने कम्पास से गोदा

चौथी क्लास के बच्चे के पूरे शरीर पर तीन छात्रों ने कम्पास से गोदा, 108 बार किया वार
~~
इंदौर के एक प्राइवेट स्कूल में हैरान करने वाली घटना हुई। मामला गरिमा विद्या विहार स्कूल का है। यहां चौथी क्लास के एक स्टूडेंट को चार छात्रों ने कंपास (जिसमें पेंसिल फंसाकर सर्किल बनाया जाता है) से 108 बार गोद दिया। बताया जा रहा है कि क्लास में खेल-खेल में छात्रों के बीच झगड़ा हुआ, जिसके बाद पीड़ित छात्र पर उसके साथियों ने हमला कर दिया।
पीड़ित छात्र के पिता ने स्कूल मैनेजमेंट और चार छात्रों के खिलाफ एरोड्रम थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ित छात्र की हालत फिलहाल खतरे से बाहर है। हालांकि वह घबराया हुआ है और कुछ भी साफ-साफ नहीं बता पा रहा है।

VK Finance

सहायक पुलिस आयुक्त (ACP) विवेक सिंह चौहान ने बताया कि शिकायत मिलने पर पीड़ित बच्चे की मेडिकल जांच कराई गई है। डॉक्टर ने उसे टिटनेस के इंजेक्शन लगाए हैं और उसका इलाज जारी है। ACP चौहान ने कहा- घटना से जुड़े सभी बच्चे 10 साल से कम उम्र के हैं। इस मामले में कानूनी प्रावधानों के तहत उचित कदम उठाए जा रहे हैं।

पेट में घूंसे मारे, पूरा पैर गोद दिया

पिता ने कहा कि 24 नवंबर को बेटे को स्कूल लेने गया तो वह पहले से ही बाहर बैठा हुआ था। डरा सा था और दोनों हाथ पेट पर रखे हुए था। पूछने पर बोला- बहुत जोर से दर्द हो रहा है। कारण पूछा तो पहले चुप रहा। घर आने पर भी रुआंसा घूमता रहा। जब उससे कारण पूछा तो कह दिया कि क्लास के चार छात्रों ने पैरों और पेट के पास नुकीला कंपास घुसाया है। पेट में भी कई बार घूंसे मारे। माता-पिता ने उसकी पेंट निकाली तो होश उड़ गए। पूरा पैर गोदा हुआ था।

पैंट में कई जगह खून लगा था

पिता ने बताया कि बच्चे के पंजे के ऊपर से लेकर उसके शरीर पर मोटी सूई से गोदने जैसे सवा सौ से ज्यादा घाव थे, जबकि उनमें से 108 तो गहरे थे। उन्होंने पैंट देखी तो अंदर भी कई जगह खून लगा था। पूछने पर बच्चे ने बताया कि लड़ाई का कोई कारण नहीं था। घटना के दौरान जिस टीचर का पीरियड था वह नहीं आया था। इस दौरान बच्चे खेल रहे थे। तभी आपस में विवाद हो गया और चार साथियों ने हमला कर दिया।

बार-बार कंपास घुसाकर निकाले, घाव करते गए
पीड़ित के पिता ने बताया- मेरे पास एक ऑडियो रिकॉर्डिंग है। इसमें बेटे पर हमला करने वाला एक छात्र खुद को निर्दोष बता रहा है और बाकी के तीन साथियों के नाम ले रहा है। छात्र ने बताया कि उन्होंने किस तरह मेरे बेटे के पैर पर बार-बार कंपास घुसाकर निकाले और घाव करते गए।

खबर को शेयर करे

Leave a Comment