magbo system

Editor

गुजरात के महिसागर में थाने में 2 लाख की शराब-पंखे चोरी, ASI समेत 5 गिरफ्तार

ASI समेत 5 गिरफ्तार, Breaking news, Breaking news today, Lucknow, Lucknow breaking news, Lucknow khabar, Lucknow news, Today news, Today's news, गुजरात के महिसागर में थाने में 2 लाख की शराब-पंखे चोरी

गुजरात के महिसागर में थाने में 2 लाख की शराब-पंखे चोरी, ASI समेत 5 गिरफ्तार

VK Finance

गुजरात के महिसागर जिले के एक थाने में पुलिसकर्मियों के ही चोरी करने का मामला सामने आया है। पुलिसकर्मियों ने 1.97 लाख रुपए की जब्त शराब की बोतलें और पंखे चुराए हैं। इस मामले में एक एएसआई, एक हेड कांस्टेबल समेत 5 पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार किया गया है। डीएसपी पीएस वलवी के मुताबिक शराब की बोतलें और पंखे खानपुर तालुका के बकोर थाने में महिलाओं की हवालात में रखे गए थे।
सफाई के दौरान खाली और टूटे हुए डिब्बे मिले। एएसआई अरविंद खांट, हेड कांस्टेबल ललित परमार और तीन अन्य पुलिसकर्मियों को चोरी और अन्य धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया है। मामले में छठा आरोपी फरार है।

खबर को शेयर करे

Leave a Comment