magbo system

21 हजार रूपए का दिया उपहार
उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री एवं प्रभारी मंत्री मिर्जापुर नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने समीक्षा बैठक के बाद सिटी विकास खण्ड के शाहपुर चौसा गांव में चौपाल लगाकर गांव वालों की समस्याओं को सुना। वहीं प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराया। चौपाल के बाद मंत्री नन्दी ने गांव की ही निवासिनी श्रीमती गंगाजली देवी के घर जाकर विधायक, पार्टी पदाधिकारियों व अधिकारियों के साथ सहभोज किया। सभी ने झोपड़ी में बैठ कर चूल्हे पर बना खाना खाया। मंत्री नन्दी ने गंगाजली देवी को 21000 हजार रूपया दिया। वहीं खाना बना रही दो बच्चियों को 5100-5100 रूपया उपहार स्वरूप दिया।

VK Finance
खबर को शेयर करे

Leave a Comment