magbo system

Editor

अमेरिका में राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार भारतवंशी रामास्वामी को मिली जान से मारने की धमकी, आरोपी गिरफ्तार

Breaking news, Breaking news today, New delhi, New delhi breaking, New delhi breaking news, New delhi news, Today news, Today's news, अमेरिका में राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार भारतवंशी रामास्वामी को मिली

अमेरिका के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार भारतीय मूल के विवेक रामास्वामी को जान से मारने की धमकी देने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की पहचान 30 वर्षीय टायलर एंडरसन के तौर पर की गई है। यूएस के न्याय विभाग के अनुसार आगामी कार्यक्रम के लिए एंडरसन ने दो हैरान करने वाला संदेश जारी किया था।
अपने पहले संदेश में आरोपी ने कहा, ‘बढ़िया, मेरे लिए उम्मीदवार के दिमाग को उड़ाने का अच्छा मौका है।’ अपने दूसरे संदेश में उसने कहा, ‘मैं इसमें शामिल होने वाले सभी लोगों को मार डालूंगा।’ रामास्वामी की टीम ने इस धमकी पर प्रतिक्रिया देते हुए पुलिस को इसकी जानकारी दी।

VK Finance
खबर को शेयर करे

Leave a Comment