magbo system

Editor

राजातालाब रेलवे क्रॉसिंग पर ट्रेन की चपेट में आने से महिला की हुई दर्दनाक मौत

राजातालाब। स्थानीय थाना क्षेत्र के राजातालाब स्थित रेलवे क्रॉसिंग पर गुरुवार को रेलवे लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से असवारी गांव निवासी जानसीर अली की पत्नी मुगलेशा बेगम नामक 45 वर्षीय महिला की मौत हो गयी। प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त महिला राजातालाब बाजार में कुछ घरेलू समान की खरीदारी के लिए जा रही थी। स्थानीय लोगों ने बताया कि रेलवे फाटक बंद होने के बावजूद भी उक्त महिला रेलवे लाइन पार कर रही थी उसी दौरान अचानक वाराणसी से इलाहाबाद की तरफ जा रही पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आ गई जिससे मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। घटना की सूचना पाकर परिवार वालों में कोहराम मच गया और रो-रो कर बुरा हाल हो गया।मृतका को दो बेटे तथा एक बेटी है।घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची रेलवे पुलिस ने मृतक की शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा।

VK Finance
खबर को शेयर करे

Leave a Comment