राफेल से नींबू-मिर्चा कब उतरेगा, पहलगाम में आतंकी

खबर को शेयर करे

हमले के खिलाफ एक्शन का जनता इन्तजार कर रही है लेकिन पीएम मोदी जगह-जगह अपने संबोधन में व्यस्त है, यूपी की कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है, जातिगत जनगणना हमारे जननायक की देन है, भाजपा सरकार के करण लोकतंत्र की बुनियादी संरचना बिखर गई है- उक्त बातें कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने रविवार को वाराणसी में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कही।
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी), पीएम मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार पर जुबानी हमला बोला है। मीडिया से बातचीत के दौरान अजय राय ने राज्य की कानून व्यवस्था, प्रशासनिक प्रणाली, और विकास परियोजनाओं को लेकर गंभीर सवाल उठाए।

उत्तर प्रदेश में नहीं बची कानून व्यवस्था- अजय राय
पूरा उत्तर प्रदेश भ्रष्टाचार, गुंडागर्दी और बेरोजगारी के दलदल में फंसा हुआ है। कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश के प्रत्येक जिले में आम नागरिक असुरक्षित महसूस कर रहा है और लोकतंत्र की बुनियादी संरचना बिखर गई है।

इसे भी पढ़े -  अनाधिकृत निर्माण पर अंकुश लगाने हेतु तैनात भूतपूर्व सैनिकों के कार्यो की समीक्षा की गयी