magbo system

Editor

लखनऊ में बाढ़ की तैयारियों का जायज़ा लेने के लिए गोमती बैराज का दौरा किया

लखनऊ। जिलाधिकारी सूर्य पाल गंगवार ने लखनऊ में बाढ़ की तैयारियों का जायज़ा लेने के लिए गोमती बैराज का दौरा किया और व्यवस्थाओं की समीक्षा की। इस निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राकेश सिंह, और सिंचाई विभाग के अधिशाषी अभियंता सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। जन सामान्य को बारिश के मौसम में जल भराव की समस्या से बचाने के लिए जिलाधिकारी ने नगर निगम और सिंचाई विभाग को ड्रेनेज मेकेनिज्म प्लान विकसित करने के निर्देश दिए।

VK Finance
खबर को शेयर करे

Leave a Comment