magbo system

Editor

लोहता में जर्जर मकान तोड़ते समय हादसा, दो मजदूर घायल

लोहता :थाना क्षेत्र के मुढैला में जर्जर मकान को तोड़ते समय मजदूर पर छज्जा गिर गया। इससे मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल मजदूर राजेंद्र 25 वर्ष व सुभाष 21 वर्ष कोइलीपुर राजातालाब वाराणसी के निवासी है। दोनों मजदूर महेंद्र प्रताप सिंह के जर्जर मकान को बॉस बल्ली के सहारे तोड़ रहे थे और अचानक छज्जा गिर गया, जिसमें दोनों मजदूर दब गए। जिसमें सुभाष गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं घायल मकान मालिक पर सुरक्षा उपायों की अनदेखी का आरोप लगाया है। घटना की सूचना पाकर मौके पर थानाध्यक्ष निकिता सिंह तत्काल दोनों घायलों को पास के एक निजीचिकित्सालय में इलाज हेतु भर्ती कराया। वहीं इस घटना की सूचना पाकर मौके पर डीसीपी वरुणा प्रमोद कुमार व एसीपी रोहनिया संजीव शर्मा ने घायलों हालचाल जाना।

VK Finance
खबर को शेयर करे

Leave a Comment