


समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी के निर्देशानुसार, 9 अक्टूबर 2024 को सुबह 10:00 बजे धानापुर ब्लॉक के ग्राम सभा पगही में मान्यवर कांशीराम जी की पुण्यतिथि मनाई गई। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष रामजन्म यादव जी ने की।

कार्यक्रम की शुरुआत में सभी उपस्थित लोगों ने मान्यवर कांशीराम जी के चरणों में पुष्प अर्पित किए और उनके प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की। कांशीराम जी को दलित, शोषित और वंचित वर्गों के मसीहा के रूप में याद किया गया। जिला पंचायत सदस्य राजेश यादव ने अपने संबोधन में बताया कि कांशीराम जी हमेशा पिछड़ों के हितैषी रहे हैं। उन्होंने 1978 में अखिल भारतीय पिछड़ा और अल्पसंख्यक समुदाय कर्मचारी संघ (बामसेफ) की स्थापना की थी, जिससे पिछड़ी जातियों के अधिकारों की रक्षा में मदद मिली।
वरिष्ठ नेता रमेश यादव जी ने कहा कि कांशीराम जी एक महान विचारक थे, जिन्होंने कहा था कि सत्ता संघर्षों से प्राप्त होती है। उनके विचारों ने समाज में एक नई जागरूकता उत्पन्न की। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से दयाराम यादव, राजीव यादव, लालता कनौजिया, हरिश्चंद्र राजभर, पूर्व प्रधान पगही रमाकांत यादव, सेक्टर प्रभारी, बूथ प्रभारी, वरिष्ठ नेता और अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन गुल्लू गौतम ने किया। इस अवसर पर सभी ने कांशीराम जी की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए उनके योगदान को याद किया और उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।