राजातालाब। 33/11 के०वी० विद्युत उपकेन्द्र दिनदासपुर पर मार्डनाइजेसन योजना के अन्तर्गत 05 एम०वी०ए० पावर परिवर्तक की क्षमतावृद्धि कर 10 एम०वी०ए० का पावर परिवर्तक स्थापित किया जायेगा जिसके लिए सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक 11 के०वी० दिनदासपुर, 11 के0वी0 बड़ौरा एवं 11 के०वी० खेमापुर फीडर के अन्तर्गत ग्राम जन्सा, दिनदासपुर, बड़ौरा बाजार, देईपुर, कुण्डरिया, बेनीपुर, खेमापुर एवं शम्भूपुर की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। अधिशाषी अभियंता मनीष झा व एसडीओ राजेश यादव ने उपभोक्ताओं से अनुरोध से किया कि अपनी दैनिक आवश्यकताओं जैसे पीने के पानी,इन्वर्टर चार्ज, जनरेटर इत्यादि की व्यवस्था करने हेतु अपील किया।
